रात करीबन बजे जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक साहब अचानक थाना जरहागांव थाना पहुंचे, अधिकारी द्वारा थाने का निरीक्षण कर उपस्थित थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
मुंगेली जिले में कानून व्यवस्था दुरुस्त हो इसलिए देर रात को जिला पुलिस मुंगेली द्वारा जिले के समस्त थाना चौकी क्षेत्र में औचक कांबिंग गश्त की गई, गश्त के दौरान तेज रफ्तार वाहन चालकों के विरुद्ध समझाइश एवं चलानी कार्रवाई की गई साथ ही रात में घूमने वाले संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ कर शहर के गली मोहल्लों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पैदल गश्त की गई।
विज्ञापन
अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर लगातार जिले के सभी क्षेत्र में इस तरह की कांबिंग गश्त की कार्रवाई की जा रही है, जिससे जिले में संपत्ति संबंधी अपराध में कमी आएगी। आधी रात जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक पहुंचे थाना जरहगांव थाना प्रभारी क़ो आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
रात करीबन बजे जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक साहब अचानक थाना जरहागांव थाना पहुंचे, अधिकारी द्वारा थाने का निरीक्षण कर उपस्थित थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर द्वारा थाने की कार्रवाई और नए कानून के संबंध में भी चर्चा की गई।