फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहर बनकर टूटी आकाशीय बिजली: बालोद में तीन महिलाओं की मौत, खेत में पेड़ के नीचे खा रही थी खाना

Wed, 27 Sep 2023 10:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। तीनों में खेत में पेड़ के नीचे बैठकर खाना खा रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डौंडीलोहारा विकासखंड के किसना गांव में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। तीनों महिलाएं चमेली निषाद, कामीन निषाद, बिसंतीन साहू सभी दल्लू निषाद के खेत में काम कर रही थी। खाना खाने के लिए वे सभी पेड़ के पास बैठे थे। अचानक बारिश शुरू हो गई। अचानक तीनों महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं और उनकी मौत हो गई। तीनों शवों का देवरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी के बाद संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद मौके पर देवरी अस्पताल पहुंचकर मृतक परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगे की कार्रवाई जल्द से जल्द पूरी की जाए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने चर्चा करते हुऐ बताया कि बहुत ही दुखद घटना है। वह पीड़िता परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे। शासन और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें