फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: ट्रैक्टर और बाइक में हुई जोरदार टक्कर, हादसे में तीन लोगों की मौत; परिवार और गांव में छाया मातम

Thu, 12 Jun 2025 06:14 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा

सार

सरगुजा जिले में ट्रैक्टर और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलदगी के मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस सड़क हादसे के बाद मृतकों के परिवार और गांव में मातम छा गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112, शव वाहन और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 15 DA 1686) पर सवार तीन ग्रामीण लखनपुर से तुनगुरी जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिर पड़े और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों के सिर में गंभीर चोटें आई थी और किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें