फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैरमगढ़ के जंगलों से तीन नक्सली पकड़े, बीजापुर में जमीन में छिपाया 20 किलो का बम बरामद

Mon, 08 Jan 2018 05:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
भैरमगढ़ से गिरफ्तार किए गए तीन नक्सली - फोटो : ANI
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में भैरमगढ़ के जंगलों से पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तीनों नक्सलियों के खिलाफ हत्या और लूट के केस दर्ज थे। छत्तीसगढ़ पुलिस भैरमगढ़ में तलाशी अभियान में निकली थी। इसी दौरान चिहिका के जंगलों में उन्होंने तीन संदिग्ध लोगों को देखा। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि तीनों की शिनाख्त के बाद उनके खिलाफ दायर हत्या और लूट के मामलों का पता चला। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन


एक अन्य मामले में छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने बीजापुर के तारेम गांव में जमीन के नीचे से एक 20 किलोग्राम का बम बरामद किया है। नक्सलियों ने इस शक्तिशाली बम को एक निर्माणाधीन पुल के नीचे जमीन में छिपा दिया था। बम में विस्फोट की मात्रा से पता चलता है कि इससे पूरा पुल उड़ाया जा सकता था। 
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें