फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: जशपुर जिले में बिजली गिरने से तीन की मौत, दो घायल

Thu, 30 Jun 2022 03:30 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जशपुर

सार

तेज बारिश शुरू होने और बिजली गिरने के बाद कुछ लोगों ने एक पेड़ के नीचे शरण ली, जिसमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल जशपुर जिले के एक गांव में बुधवार को बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि घटना राजधानी रायपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर सना गांव में दोपहर के समय हुई जहां साप्ताहिक बाजार लग रहा था।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि तेज बारिश शुरू होने और बिजली गिरने के बाद कुछ लोगों ने एक पेड़ के नीचे शरण ली, जिसमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि भिखनाथ उरांव (23), संजू राम (11) दोनों सना निवासी और विजय मिंज (56) पास के बागीचा गांव के निवासी हैं।

उन्होंने कहा कि नीलेश्वर यादव (15) और साईनाथ राम (28) घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। 29 मई को जिले के बुर्जुडीह गांव के एक साप्ताहिक बाजार में इसी तरह की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी और नौ घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें