फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकमा में बारूदी सुरंग विस्फोट में तीन जवान घायल

Sun, 18 Nov 2018 06:28 PM IST
भाषा
विज्ञापन
नक्सली हमला
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से डीआरजी के तीन जवान घायल हो गए। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भेजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भेजी और एलारमड़गु गांव के बीच नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में डीआरजी के तीन जवान घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डीआरजी के जवान भेजी थाना क्षेत्र में गश्त पर रवाना हुए थे। जवान जब भेजी और एलारमड़गु गांव के बीच थे, तभी नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में तीन जवान घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा घायल जवानों को अस्पताल भेजा गया। इस घटना में एक जवान को गंभीर चोट आई है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव में सुकमा जिले में प्रथम चरण में इस महीने की 12 तारीख को मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें