फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kondagaon: गोवंश की तस्करी करते तीन गिरफ्तार, बेचने के लिए उड़ीसा और तेलंगाना लेकर जा रहे थे आरोपी

Sun, 21 Jul 2024 05:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

सार

कोंडागांव पुलिस ने 93 नग गोवंश की तस्करी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सूचना मिलने पर बांसकोट पुलिस ने कार्रवाई की और ग्राम मारंगपुरी तिलक साहु के मरहान के पास पहुंचकर घेराबंदी की।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोंडागांव पुलिस ने 93 नग गोवंश की तस्करी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सूचना मिलने पर बांसकोट पुलिस ने कार्रवाई की और ग्राम मारंगपुरी तिलक साहु के मरहान के पास पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस ने तीन व्यक्तियों को कृषक योग्य पशुओं को हांकते हुए पाया, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में रतो बघेल (45), बलधर बघेल (35), और बिगनो बघेल (25) शामिल हैं, जबकि मनीराम नेताम और बलराम बघेल भागने में सफल रहे। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गोवंश को उड़ीसा और तेलंगाना के बूचड़खानों में बेचने के लिए ले जा रहे थे।

पुलिस ने मौके पर ही धारा 34 BNSS की नोटिस दी, लेकिन आरोपियों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। कुल 93 नग गोवंश, जिनकी अनुमानित कीमत ₹4,68,000 है, को जब्त कर लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत अपराध पंजीकृत किया गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक रोशन कौशिक और उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें