फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: पहले जमीन बेचने का सौदा किया, फिर दस्तावेजों पर साइन कराकर लोन के 14 लाख अपने खाते में कराए ट्रांसफर

Fri, 23 Dec 2022 04:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

दस्तावेजों पर अजय सिंह के साइन कराए और धोखाधड़ी कर लोन की रकम 14 लाख रुपये गोविंदा कंस्ट्रक्शन के बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। मामले का पता तब चला, जब अजय एक बाइक खरीदने के लिए लोन कराने पहुंचे। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बिल्डर ने पहले जमीन बेचने का सौदा किया। फिर लोन दिलाने का झांसा देकर युवक को बैंक ले गया। वहां दस्तावेज में साइन कराए और धोखे से लोन की रकम 14 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। धोखाधड़ी का पता चलने पर युवक ने कोटा थाने में FIR दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन क्षेत्र के गुलमोहर पार्क कॉलोनी निवासी अजय सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह जमीन खरीदने के लिए लोन लेना चाहते थे। इस दौरान साल 2016 में उनका संपर्क गोविंदा कंस्ट्रक्शन के नाम से फर्म संचालित करने वाले मसानगंज निवासी राजेश सिंह ठाकुर, तोरवा निवासी नरेंद्र मोटवानी और शुभम विहार निवासी कौशल सिंह से हुआ। 

आरोपियों से अजय सिंह ने जमीन खरीदने का सौदा किया। इस पर आरोपी कौशल सिंह उन्हें होम लोन दिलाने का झांसा देकर कोटा स्थित सेंट्रल की ब्रांच में ले गया। आरोप है कि वहां दस्तावेजों पर अजय सिंह के साइन कराए और धोखाधड़ी कर लोन की रकम 14 लाख रुपये गोविंदा कंस्ट्रक्शन के बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। मामले का पता तब चला, जब अजय एक बाइक खरीदने के लिए लोन कराने पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें