फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: रिवाल्वर दिखाकर की लूटपाट, भागने पर स्थानीय लोगों ने दबोचा; तीनों आरोपी पहुंचे जेल

Mon, 01 Apr 2024 10:40 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामनुजगंज में तीन लोगों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। तीनों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
 
विज्ञापन
जेल पहुंचे तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामनुजगंज चांदो थाना अंतर्गत ग्राम जरहाखाड पहाड़ी कोरबा से 800 रुपये नगद एवं मोबाइल लूटने वाले तीन युवकों को पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से धर दबोचा। जिनके खिलाफ धारा 341,294, 392, 397,506 34 आईपीसी और 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया और इसके बाद तीनों को न्यायालय पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मगजी के रहने वाले पहाड़ी कोरबा प्रभु बेसरा बसकेपी में बाजार कर 30 मार्च के देर शाम 6:30 बजे करीब अपने गांव मगाजी स्कूटी से जा रहा था। इसी दौरान विवेकानंद चौबे पिता अनिल चौबे उम्र 24 वर्ष निवासी गोदरमान, समीर कुशवाहा पिता रामचंद्र कुशवाहा उम्र 18 वर्ष वार्ड क्रमांक 14 रामानुजगंज निवासी एवं राकेश यादव रामानुजगंज निवासी तीनों युवक के द्वारा जो पल्सर मोटरसाइकिल में थे। तीनों ने प्रभु बेसरा को रोका और रिवाल्वर दिखाकर 800 रुपये, एंड्राइड सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन लूट लिया।

इसके बाद वह भागने लगे। इसी दौरान हुए जावाखाड में चुरुंदा नाला के पास गिर गए। जहां पर पुलिस एवं स्थानीय ग्रामीण पहुंचे। मौके से विवेकानंद एवं समीर को पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं राकेश फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी भापेंद्र साहू, सहायक उप निरीक्षक गिरीश सहाय सहित अन्य पुलिसकर्मी सक्रिय रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें