फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में बदमाश बेखौफ: युवक पर कट्टा तानकर कहा- 'गोली मार दूंगा, दम है तो थाने में कॉल कर', गिरफ्तार

Tue, 08 Aug 2023 02:03 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में बदमाश बेखौफ होकर घूम रहे हैं। शहर के महादेव घाट में एक युवक ने देशी कट्टा पकड़कर दबंगई दिखाते हुए नजर आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में बदमाश बेखौफ होकर घूम रहे हैं। शहर के महादेव घाट में एक युवक ने देशी कट्टा पकड़कर दबंगई दिखाते हुए नजर आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बदमाश कट्टा दिखाकर एक युवक को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए दिख रहा है। इतना ही नहीं उसने कहा कि 'गोली मार दूंगा, बदमाशी करते पूरा बचपन गुजर गया, दम है तो थाने में कॉल कर'। 

विज्ञापन


मामला डीडी नगर थाने क्षेत्र का है। डीडी नगर पुलिस ने थाना सरस्वती नगर रायपुर निवासी आरोपी प्रथम दुबे उर्फ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 नग कट्टा और 2 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और नारकोटिक एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज किया गया है।

इससे पहले भी बदमाश हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट समेत कई अपराध में जेल जा चुका है। बताया जाता है कि बदमाश ने धमकी का ये वीडियो अपने दोस्त से बनवाया था। इस पर पुलिस अधिकारियों ने आरोपी के ऊपर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस दौरान पुलिस की खोजबीन में आरोपी प्रथम दुबे उर्फ ओम भांचा  पकड़ा गया। उसके बैग की जांच करने पर कट्टा और गांजा मिला।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें