फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: सूने पड़े मकान में चोरों ने मचाया आतंक, सोने-चांदी के गहने समेत नकदी की चोरी; सीसीटीवी कैमरे में कैद

Thu, 20 Jun 2024 05:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले में सूने पड़े मकान को चोरों निशाना बनाया है। सोने-चांदी के गहने और नकदी समेत पांच लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में नगर पालिका वार्ड नंबर 18 शंकर नगर में सूने मकान से अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के गहने और 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। चोरी किए गए गहने और नकदी की कुल रकम पांच लाख रुपये बताई जा रही है। ताला तोड़ते वक्त सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हुए हैं।

विज्ञापन


धीरेंद्र राठौर ने बताया कि भाई की शादी होने वाली है। उसकी पत्नी और बच्चे रायगढ़ गए हुए हैं और वह बुधवार को रायपुर गया हुआ था। रायपुर से आने के बाद अपने गांव सारागाव खेती किसानी का काम देखने के लिए चला गया और रात को वहीं रुक गया। गुरुवार की सुबह घर में काम करने वाली बाई जब आई तो देखा की दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था। उसने फोन कर घटना की जानकारी दी।

गांव से अपने मकान पर पहुंचा तो कमरे में सामान बिखरा हुआ था। वहीं, अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने जिसकी कीमत लगभग चार लाख पचास हजार रुपये और 50 हजार नकद रुपये गायब मिले। आशंका है कि चोरी करने के बाद घर के पीछे के दरवाजे से भाग निकले होंगे। सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम साइयबर टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। आसपास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में तलाशी लेने पर दो अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मकान का ताला तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें