फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खेल में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वालों को मिलेंगे 3 करोड़, 2 करोड़ और 1 करोड़: सरकार ने की घोषणा

Thu, 29 Aug 2024 03:15 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Chhattisgarh News:  राज्य सरकार ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन करोड़, रजत पदक जीतने वाले को दो करोड़ और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये की पुरुस्कार राशि देगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhattisgarh News:  राज्य सरकार ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन करोड़, रजत पदक जीतने वाले को दो करोड़ और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये की पुरुस्कार राशि देगी। ये घोषणा आज छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने राज्य खेल अलंकरण समारोह में की। रायपुर के साइंस कॉलेज स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में सीएम साय ने राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। 

विज्ञापन


इस दौरान खिलाड़ियों को 1 करोड़ 36 लाख 33 हजार रुपये दिये गये। वहीं पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में 60.33 लाख रुपये ट्रांसफर किये गये। वर्ष 2021-22 और 2022-23 के लिए 97 खिलाड़ियों को 76 लाख रुपये की पुरस्कार राशि  दी गई। इस दौरान केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह आदि मौजूद रहे। 

वर्ष 2021-22 के लिए शहीद राजीव पांडे पुरस्कार के लिए 6, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 6, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 2, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 11, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 5 और मुख्यमंत्री ट्राफी  के लिए 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन,  दयाल दास बघेल रामविचार नेताम, श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल,  विधायक सर्व सम्पत अग्रवाल,  पुरन्दर मिश्रा,  गुरु खुशवंत साहेब , प्रणव  मरपच्ची (मरवाही )  मोती लाल साहू  अनुज शर्मा  इन्द्र कुमार साहू सचिव खेल विभाग हिमशिखर गुप्ता , संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती तनुजा सलाम सहित  खिलाड़ीगण मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें