फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surajpur: जंगली हाथियों का आतंक, शख्स की बेरहमी से कुचलकर की हत्या, दहशत में ग्रामीण

Wed, 27 Sep 2023 07:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर

सार

सुद्धू अपने रिश्तेदार के यहां से कर्मा त्यौहार मना कर जंगल के रास्ते रात आठ बजे घर लौट रहा था। उसका सामना रास्ते में तीन हाथियों के दल से हो गया जहां हाथियों ने हमला करके उसे मार डाला। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरजपुर जिले के घुई वन परिक्षेत्र में बीती रात जंगली हाथियों ने हमला करके एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। ज्ञात हो की जंगली हाथियों और मानव द्वंद में आए दिन ग्रामीणों के मौत की ख़बर सामने आती रहती है। इसी बीच पुनः जंगली हाथियों के हमले से फिर से एक व्यक्ति की जान चली गई है। 

विज्ञापन

पुरा मामला वन परिक्षेत्र घुई के गोरगी गांव का है जहाँ बीती रात मृतक सुद्धू अपने रिश्तेदार के यहां से कर्मा त्यौहार मना कर जंगल के रास्ते रात आठ बजे घर लौट रहा था। उसका सामना रास्ते में तीन हाथियों के दल से हो गया जहां हाथियों ने हमला करके उसे मार डाला। 

 

मृतक सुदधू धुमाडाड का रहने वाला था। घटना की सुचना मिलने पर आज सुबह वन विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम घटना स्थल पर पहुंची और मृतक के शव को रिकवर किया। ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि तीन हाथियों का दल अभी भी घुई वन परिक्षेत्र के जंगलों में विचरण कर रहा है। जंगली हाथियों के क्षेत्र में रहने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें