फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: हितग्राहियों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर हुई तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि

Sat, 03 Jun 2023 07:49 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के हितग्राहियों को उनके दिए गए बैंक खातों में पैसा ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया गया है। चार लोगों के बैंक खाते त्रुटि होने के कारण राशि जमा कराने में दिक्कत आ रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के हितग्राहियों को उनके दिए गए बैंक खातों में पैसा ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया गया है। चार लोगों के बैंक खाते त्रुटि होने के कारण राशि जमा कराने में दिक्कत आ रही थी। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ ने इसे सुधार करके हितग्राहियों के खातों में 21 मई को राशि जमा कर दी है। 

विज्ञापन


राज्य लघु वनोपज संघ के अपर प्रबंध संचालक ने बताया कि सुकमा वन मंडल के अंतर्गत चार हितग्राहियों नंदाराम, करण सिंह, हिड़ने और विद्या ठाकुर ने बताया कि इस योजना की राशि नहीं मिली है। उन्होंने बैंक खाते को चेक कराए, तो उसमें कुछ गलती नजर आई। त्रुटि सुधार के बाद उनके एकाउंट में पैसा आ गया। 

राज्य लघु वनोपज संघ ने हितग्राहियों की जानकारी संबंधी विसंगति को तुरंत ठीक कराते हुए 1 जून को पुनः उनके बैंक खाते में राशि भेजी गई जो कि उनके खाते में जमा हो चुकी है। शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत नंदाराम, हिड़ने एवं विद्या ठाकुर को दो-दो लाख रुपए और करण सिंह को 30 हजार रुपए का भुगतान किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें