फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेकुलगुडेम मुठभेड़: बलिदानों के परिजन को मिलेंगे 10-10 लाख रुपये, केंद्र और राज्य सरकार के अलावा दिए जाएंगे

Thu, 01 Feb 2024 06:30 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

30 जनवरी को नक्सल मुठभेड़ में बलिदान तीनों जवान के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। केंद्र और राज्य सरकार से मिलने वाली राशि के अलावा 10-10 लाख रुपए की सहायता राशि मिलेंगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि सुकमा जिले के टेकलगुड़ेेम में बीते 30 जनवरी को नक्सल मुठभेड़ में बलिदान तीनों जवान के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। केंद्र और राज्य सरकार से मिलने वाली राशि के अलावा 10-10 लाख रुपए की सहायता राशि मिलेंगी। सीएम साय ने गुरुवार को कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आयोजित झुमका जल महोत्सव के अवसर पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह घोषणा की। 

विज्ञापन


30 जनवरी को प्रदेश के सुकमा जिले के जगरगुण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम टेकलगुड़ेम में नक्सलियों की ओर से घात लगाकर किए गए हमलें का मुंहतोड़ जवाब देते हुए तीन जवान बलिदान हो गए थे। जिसमें 201 कोबरा सीआरपीएफ बटालियन के आरक्षक देवेन सी. और आरक्षक पवन कुमार और 150वीं बटालियन के आरक्षक लम्बाधर सिंघा बलिदान हो गए। इस घटना में 16 जवान घायल हो गए थे, जिसमें से 8 जवानों को बेहतर उपचार के लिए राजधानी रायपुर लाया गया है। सीएम साय 30 जनवरी की शाम को ही अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना था।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें