फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदू पता इकट्ठा करने वाली लड़कियां अब देश के लिए खेलेंगी, पीएम मोदी से करेंगी मुलाकात

Fri, 13 Apr 2018 11:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
विज्ञापन
सॉफ्टबॉल
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में माओवादी प्रभावित बीजापुर जिले के गांव गंगालूर की दो लड़कियां अरुणा पुनेम और सुनीता हमला शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। दोनों ही लड़कियां एशियन सॉफ्ट जूनियर सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए फिलिपींस के लिए रवाना होंगी। अरुणा पुनेम ने कहा कि वह पहले तेंदू पता को इकट्ठा किया करती थी। ऐसा वह परिवार की आय में अपना योगदान देने के लिए किया करती थीं। दोनों लड़कियों के पैरेंट्स आज भी यही काम करते हैं।

विज्ञापन


अरुणा ने कहा- पहले मैं तेंदू पता और महुआ फूल तोड़ा करती थी। इसके अलावा लकड़ी काटा करती थी ताकि अपना जीवन निर्वाह कर सकूं। जब से यहां बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी खुली है मैं सॉफ्टबॉल खेल रही हूं। मेरा चयन भारतीय टीम में हुआ है। बीजापुर आने पर पीएम मोदी से मिलना मेरे लिए गर्व का क्षण होगा। अरुणा की उम्र 13 जबकि सुनीता 14 साल की हैं। दोनों का जन्म एक ऐसे क्षेत्र में हुआ जहां माओवादियों का प्रभाव है।

पीएम से मुलाकात करने के बाद दोनों ही चैंपियनशिप के लिए रवाना हो जाएंगी। उनका गांव गंगालूर बीजापुर शहर से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। उनके गांव तक जाने वाली सड़क को खूनी सड़क कहा जाता है। इस रोड पर माओवादियों ने 42 सुरक्षा अधिकारियों को मार दिया था। सरकार का माओवादियों को बच्चों का ब्रेनवॉश करने से रोकने के लिए यहां बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी खोली गई जहां बच्चे अपनी पसंद का गेम खेल सकते थे। 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली हमला ने बताया कि वह पिछले एक साल से सॉफ्टबॉल खेलना सीख रही हैं। मैं भारत का राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करना चाहती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें