बस्तर के एक छोटे गांव से पढ़ाई का लालच देकर 7 बच्चियों को झांसा देने वाली दो नन को पुलिस ने पकड़ा है। मामला बस्तर के कांकेर का है जहां चारामा पुलिस ने एक बस से 7 लड़कियों को साथ ले जा रही दो नन को अपनी गिरफ्त में लिया है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सिस्टरसूत्रों ने बताया कि सिस्टर बच्चियों का धर्मांतरण कराने और उन्हें नन बनाने के लिए अपने साथ ले जा रही हैं। बालिकाएं दक्षिण बस्तर के अंदरूनी इलाके की रहने वाली हैं। जांच के लिए मामला बालक कल्याण समिति को सौंपा गया है। दोनों सिस्टरों को कांकेर के सेंट माईक स्कूल में रखा गया है। चारामा पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि कुछ नाबालिग लड़कियों को दो सिस्टर अपने साथ ले जा रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने चारामा में हर बस की जांच शुरू कर दी, बस की जांच में उन्हें 7 बालिकाएं मिलीं जिसमें 3 नाबालिग और 4 बालिग थी।
सभी बीजापुर जिले के एक गांव की रहने वाली हैं। पूछताछ में बालिकाओं ने बताया उन्हें अंग्रेजी व हिंदी की पढ़ाई के लिए मध्यप्रदेश के उज्जैन ले जाने की बात कही गई थी। बालिकाओं के साथ मिली सिस्टर ने अपना नाम मैरी जार्ज तथा रोज थामस बताया। इन्होंने बच्चियों को उज्जैन के सेंट हायर कांग्रीगेशन संस्था में पढ़ाई के लिए ले जाना बताया।