फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टॉक-टू-रायपुर': कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह स्वयंसेवी संगठनों और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स से करेंगे चर्चा

Sat, 10 Feb 2024 11:21 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और एसएसपी संतोष कुमार सिंह 'टॉक-टू-रायपुर' कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कार्यरत स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। इस चर्चा में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स, यूट्यूबर्स, ब्लॉगर्स भी सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और एसएसपी संतोष कुमार सिंह 'टॉक-टू-रायपुर' कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कार्यरत स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। इस चर्चा में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स, यूट्यूबर्स, ब्लॉगर्स भी सम्मिलित होंगे। यह आयोजन रजबंधा मैदान स्थित शहीद स्मारक ऑडिटोरियम में 12 फरवरी को शाम 5 बजे आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप भी इस परिचर्चा में शामिल रहेंगे। इसमें नगर विकास से जुड़ी गतिविधियों में स्वयंसेवी संगठनों व सामाजिक संगठनों की सकारात्मक भूमिका तथा नवाचारों के साथ स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी आयुवर्ग के लिए संचालित गतिविधियों का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने एकजुट प्रयासों पर चर्चा होगी। इस चर्चा में रायपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सभी स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारी आमंत्रित हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें