फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swachhata Survey-2022:छत्तीसगढ़ को दूसरा स्थान, एक लाख की आबादी में पाटन दूसरा सबसे साफ शहर

Sat, 01 Oct 2022 06:38 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

साल 2021 में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ स्वच्छता के लिए अंबिकापुर, भिलाई-चरोदा, बिलासपुर, चिरमिरी, कोरबा, रायगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग को भी अवॉर्ड मिले थे।
 
विज्ञापन
शहरी प्रशासन एवं श्रम मंत्री शिव कुमार डहरिया ने पुरस्कार ग्रहण किया। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 को लेकर शनिवार को नतीजे जारी कर दिए गए। इस बार 'सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य' की श्रेणी में छत्तीसगढ़ को दूसरा पुरस्कार मिला है। वहीं एक लाख की आबादी में दुर्ग जिले के पाटन को देश में दूसरा सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुए एक कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की। इस दौरान शहरी प्रशासन एवं श्रम मंत्री शिव कुमार डहरिया ने पुरस्कार ग्रहण किया। हालांकि पिछले तीन साल से पहले स्थान पर मौजूद छत्तीसगढ़ इस पर एक पायदान नीचे खिसक गया है।  

केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश को राज्यों में पहला स्थान मिला है। इसके बाद छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र का स्थान है। छत्तीसगढ़ को 3890 अंक मिले हैं, जो कि पहले स्थान पर काबिज हुए मध्य प्रदेश से 580 अंक पीछे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें