फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: सुशांत की मौत से आहत छात्रा फंदे पर झूली, छिछोरे देख लिखा इमोशनल नोट

Thu, 23 Jul 2020 02:49 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले को एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन अब भी युवाओं पर इसका असर दिख जाता है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के भिलाई में देखने को मिला है। जहां खुद को सुशांत की फैन बताने वाली एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। 

विज्ञापन

नाबालिग छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वो सुशांत सिंह राजपूत की मौत से काफी आहत थी। अपने पसंदीदा अभिनेता का इस तरह से जाना उसे अच्छा नहीं लगा जिसकी वजह से वह अपना जीवन खत्म कर रही है। 


परिवार वालों से पूछताछ के बाद भिलाई पुलिस ने बताया कि छात्रा के पिता रायपुर में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके तीन बच्चे हैं। आत्महत्या करने वाली छात्रा सबसे बड़ी थी। बुधवार सुबह मृतका की मां अपने दो बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। इस कारण छात्रा अपने पिता के साथ घर पर अकेली थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने जेल में की आत्महत्या की कोशिश, कैदी से हुआ था झगड़ा

पूछताछ में पता चला है कि सातवीं की छात्रा ने आत्महत्या से पहले सुशांत की फिल्म छिछोरे देखी थी। इसके बाद उसने पिता के साथ छिछोरे को लेकर चर्चा भी की थी। पिता ने बताया कि उन्होंने भी कुछ देर बेटी के साथ बैठकर छिछोरे देखी थी। इसके बाद उन्होंने बेटी को बाजार चलने के लिए कहा था लेकिन उसने मना कर दिया।

पिता शाम को पांच बजे के करीब घर का सामान लेने के लिए बाजार चले गए। जब वे लौटकर आए तो हैरान रह गए। उनकी बेटी फंदे पर झूल रही थी। पिता के रोने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग वहां जुट गए। वे छात्रा को फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर गए। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतका की मां का कहना है कि छात्रा सुशांत की मौत से बाद लगातार उसके गाने सुनती रहती थी। वो चैनलों पर सुशांत से जुड़ी खबरों को तलाशती रहती थी। हालांकि घरवालों को इस बात का बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि छात्रा अवसाद में है और वह इतना बड़ा कदम उठा लेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें