छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले में तैनात सीआरपीएफ के कोबरा यूनिट के 38 जवान कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी का कैंप में ही इलाज चल रहा है। सभी जवान कोबरा यूनिट के 202 बटालियन से जुडे़ हैं। रविवार को देश के अन्य हिस्सों से जवान सुकमा पहुंचे थे।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को 11 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 18 लोगों ने घर में पृथक-वास की अवधि पूरी की। राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को रायपुर से 222, दुर्ग से 43, राजनांदगांव से 18, बालोद से तीन, बेमेतरा से चार, कबीरधाम से नौ, धमतरी से पांच, बलौदाबाजार से पांच, गरियाबंद से दो, बिलासपुर से 133, रायगढ़ से 103, कोरबा से 39, जांजगीर-चांपा से 26, मुंगेली से 13, गौरेला-पेंड्रा-समरवाही से चार, सरगुजा से 12, कोरिया से नौ, सूरजपुर से 22, बलरामपुर से दो, जशपुर से 13, सुकमा से पांच, कांकेर से पांच और बीजापुर से दो मामले सामने आए हैं।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,93,911 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 1942 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से 13,601 लोगों की मौत हुई है।