फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir-Champa: घर से 400 मीटर दूर पहाड़ी पर फांसी से लटका मिला बुजुर्ग का शव, शाम को टहलने निकला था

Tue, 29 Nov 2022 01:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

सार

थाना प्रभारी लखेश केवट ने बताया कि प्रथम दृष्टया बुजुर्ग के खुदकुशी करने की आशंका है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में 65 साल के एक बुजुर्ग का शव मंगलवार सुबह फांसी से लटका हुआ मिला है। बुजुर्ग सोमवार को टहलने जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। अगले दिन पेड़ से उसका शव लटकता मिला। बुजुर्ग के खुदकुशी करने की आशंका जताई जा रही है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत कटनई के पहरी पहाड़ में देवरी गांव निवासी बोटोंग डहरिया (65) सोमवार दोपहर को घूमने के लिए घर से निकला था। इसके बाद शाम तक नहीं लौटा। इस पर परिजन उसे तलाश करने के लिए निकले, लेकिन बुजुर्ग का कुछ पता नहीं चल सका। काफी रात हो जाने के कारण परिजन थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराने नहीं गए। 

अगले दिन मंगलवार सुबह स्थानीय ग्रामीण जब पहाड़ी की ओर गए तो उन्होंने बुजुर्ग का शव पेड़ से लटके देखा। इसके बाद मामले की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को नीचे उतरवाया गया। बुजुर्ग का शव घर से घर से करीब 400 मीटर दूर मिला है। आशंका है कि उसने खुदकुशी की है। हालांकि कारण स्पष्ट नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें