फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM News: रात में सो रहे छात्र को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती; आदिवासी छात्रावास में रहकर पढ़ता है सागर

Fri, 26 Jul 2024 09:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आदिवासी छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे एक छात्र को सांप ने काट लिया। छात्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों के अनुसार छात्र की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला के गुरुकुल परिसर आदिवासी छात्रावास में एक बार फिर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां पर रहकर पढ़ाई करने वाले आठवीं कक्षा के छात्र को सोने के दौरान सांप ने काट लिया। इसके बाद छात्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों के अनुसार छात्र की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कोटियाडांड गांव का रहने वाला सागर प्रसाद सिंह कक्षा आठ का छात्र है। वह गौरेला में स्थित गुरुकुल आदिवासी आवासीय सामान्य छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसका रूम दूसरी मंजिल पर था और रात में उसे अहसास हुआ कि किसी सांप ने उसे काट लिया। जिसका निशान भी शरीर मे पड़ा हुआ था। 

सुबह वह उठा और स्कूल चला गया, लेकिन दोपहर होते-होते जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो हॉस्टल से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में जांच के दौरान चिकित्सकों ने छात्र सागर के शरीर के लक्षण देख उसका इलाज शुरू किया। सागर का इलाज करने वाले डॉक्टर विपिन की मानें तो सागर की हालत खतरे से बाहर है और इलाज के दौरान उसे 10 एंटी स्नेक एम्पुल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें