फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में छह नक्सली गिरफ्तार

Tue, 06 Aug 2019 08:30 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के कटेकल्याण पुलिस थाना क्षेत्र में मारजूम गांव के जंगल के समीप केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 195 वीं बटालियन और जिला पुलिस बल के संयुक्त दल ने छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मारजूम क्षेत्र में नक्सली गतिवधि की सूचना के बाद सोमवार को पुलिस दल को गश्त में रवाना किया गया था। दल जब मारजूम गांव के जंगल में था तब नक्सली वहां से भागने लगे। बाद में पुलिस दल ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सभी जनमिलिशिया के सदस्य हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल ने नक्सलियों के कब्जे से एक टिफिन बम, बिजली का तार, माओवादी पिठ्ठू और अन्य सामान बरामद किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी जनमिलिशिया सदस्य पिछले महीने 28 जुलाई को माओवादियों द्वारा मनाए जा रहे शहीदी सप्ताह के दौरान चिकपाल गांव की पहाड़ी में हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल थे।
विज्ञापन


लगभग एक घंटे चली मुठभेड़ में माओवादी पुलिस को भारी पड़ता देख शिविर छोड़कर भाग गए थे। बाद में डीआरजी के जवानों ने मुठभेड़ के बाद चार जनमिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार किया था तथा माओवादियों के शिविर से भारी मात्रा में विस्फोट सामाग्री और अन्य सामान बरामद किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें