फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व महामंत्री सिसोदिया को कारण बताओ नोटिस: 3 दिनों में मांगा जवाब, लगाए थे गंभीर आरोप

Sat, 23 Mar 2024 12:44 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

लोकसभा चुनाव के दौर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस में खलबली मची हुई है। पार्टी अपने ही नेताओं के अंर्तकलह से जूझ रही है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर अब कार्रवाई की चाबुक चलना शुरू हो गया है। पार्टी ने पूर्व महामंत्री अरुण सिसोदिया को उनके संगठन विरोधी कृत्य के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व महामंत्री अरुण सिसोदिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के दौर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस में खलबली मची हुई है। पार्टी अपने ही नेताओं के अंर्तकलह से जूझ रही है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर अब कार्रवाई की चाबुक चलना शुरू हो गया है। पार्टी ने पूर्व महामंत्री अरुण सिसोदिया को उनके संगठन विरोधी कृत्य के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन पर अनुशासनहीनता और कांग्रेस की छवि धूमिल का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने उन्हें नोटिस जारी कर तीन दिनों में जवाब मांगा है। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने नोटिस में कहा है कि आपकी ओर से पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोष का षड्यंत्र और गबन संबंधित सार्वजनिक रूप से आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया था। इस संबंध में  खबर विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक सोशल मीडिया सहित समाचार पत्रों के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संज्ञान में आया है। इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। आपका यह कृत्य पार्टी अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। 

जानिए, क्या लिखा था खत में
एआईसीसी सदस्य अरुण सिसोदिया ने सार्वजनिक तौर पर कोष में अनियमितता का आरोप लगाया था। उनके बयान के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बवाल मच गया था। उन्होंने कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज को पत्र लिखा था। इस खत में आर्थिक गड़बड़ी को उजागर करते हुए आरोप लगाये थे। सबंधित नेताओं पर जांच के बाद कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने लिखा था कि दो महीने पहले पार्टी फंड में अनियमितता का मामला सामने आया था, जिसकी जांच के बाद मैंने ये खत लिखा है। 
विज्ञापन


सिसोदिया ने लेटर में सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा था कि रामगोपाल अग्रवाल और विनोद वर्मा के बेटे की कंपनी को 5 करोड़ 89 लाख रुपए का भुगतान करने से पार्टी को नुकसान हुआ है, इस पैसे का दुरुपयोग किया गया है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि 'मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं, पार्टी में अगर सच बोलना बगावत है, तो मैं बागी हूं। अगर पार्टी कार्रवाई करती है तो मैं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के साथ खड़ा हूं। 
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें