फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG में सत्ता परिवर्तन: एक और नगर पालिका कांग्रेस से छिनी, अविश्वास प्रस्ताव पारित; नपा अध्यक्ष की गई कुर्सी

Fri, 23 Aug 2024 04:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया

सार

छत्तीसगढ़ में कोरिया जिले के शिवपुर चरचा नगर पालिका की अध्यक्ष लालमुनि यादव की कु्र्सी छिन गई है। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 12 जबकि विपक्ष में मात्र 3 वोट पड़े।
विज्ञापन
शिवपुर चरचा नगर पालिका की अध्यक्ष लालमुनि यादव की कुर्सी चली गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के साथ ही कई नगर पंचायतों और पालिकाओं की कुर्सी कांग्रेस के हाथों से छिटक गई है। शुक्रवार को इसमें एक और नाम जुड़ गया। आखिरकार कोरिया जिले के शिवपुर चरचा नगर पालिका की अध्यक्ष लालमुनि यादव की कुर्सी चली ही गई। पहले से ही माना जा रहा था कि 15 पार्षदों में 12 पार्षद उनके खिलाफ हैं।

विज्ञापन


वीओ। आपको बता दे कि, शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर वोटिंग होनी थी, जिसे लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां एक दिन पूर्व ही पूरी कर ली थी। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से वोटिंग के पहले सभी 15 पार्षद नगर पालिका भवन ले अंदर चले गए थे।

वोटिंग के बाद जब काउंटिंग हुई तो अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 12 जबकि विपक्ष में मात्र 3 वोट पड़े। इस तरह लालमुनि यादव की कुर्सी चली गई। नगर पालिका शिवपुर चरचा के कांग्रेसी पार्षद व पूर्व में कांग्रेस को समर्थन देने वाले निर्दलीय पार्षद बीते 13 अगस्त से नदारत थे, जिन्हें आज 23 अगस्त को सीधे नगर पालिका कार्यालय पहुँचे। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक भइया लाल राजवाड़े रहे मौजूद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें