फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: बिलासपुर में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी ने मुंह नहीं खोलने की दी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 23 Nov 2021 07:55 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

आरोपी बहला कर मासूम को सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ गंदा काम किया। रोते हुए लड़की जब घर पहुंची तो उसने अपनी मां से इस बारे में सबकुछ बताया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर के हिर्री थाना क्षेत्र में सात साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची गांव के बाजार गई थी, तभी आरोपी युवक उसे अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ गंदा काम किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सात वर्षीय बच्ची दूसरी कक्षा में पढ़ती है। रविवार की शाम वह खेलते-खेलते गांव के बाहर लगे बाजार पहुंच गई थी। यहां उसे गांव के ही युवक भोलाराम निषाद ने देखा और उसे बहला कर अपने साथ ले गया। भोलाराम उसे मंदिर के पास सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ अनाचार किया। इतना ही नहीं आरोपी ने इस बारे में किसी और को नहीं बताने की धमकी भी दी।  बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और अपनी मां को आप बीती सुनाई। परिजन रात में ही उसे लेकर थाना पहुंचे। थाना प्रभारी शांत कुमार साहू ने बच्ची से पूछताछ करने के बाद तत्काल आरोपी युवक भोलाराम को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित के माता-पिता देहाड़ी मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। दिन भर वह काम में रहते हैं और बच्ची घर पर ही रहती है। इसी दौरान शनिवार को बच्ची खेलते-खेलते हाट की ओर चली गई। इसी दौरान भोलाराम ने बाजार में बहलाकर पीड़ित के साथ सुनसान जगह पर ले गया और इस घटना को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें