फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा की चयन सूची जारी; अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट 18 जुलाई को

Thu, 22 Jun 2023 04:49 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में सूबेदार, उप निरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा), प्लाटून कमांडर, उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह), उप निरीक्षक ( प्रश्नाधीन दस्तावेज), उप निरीक्षक (रेडियो), उप निरीक्षक (कम्प्यूटर) की मुख्य लिखित भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में सूबेदार, उप निरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा), प्लाटून कमांडर, उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह), उप निरीक्षक ( प्रश्नाधीन दस्तावेज), उप निरीक्षक (रेडियो), उप निरीक्षक (कम्प्यूटर) की मुख्य लिखित भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन

इस मुख्य लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन 26, 27 और 29 मई को किया गया था। अगले चरण के लिए पात्र विद्यार्थीयों की फिजिकल परीक्षा 18 जुलाई  से आयोजित की जाएगी। भर्ती परीक्षा के मॉडल पेपर व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर 5 जून डाल दिया गया है। प्राप्त दावा-आपत्तियों का परीक्षण विषय विशेषज्ञों की ओर से किया गया। मुख्य लिखित भर्ती परीक्षा के बाद अगले चरण के लिए पात्र परीक्षार्थियों की सूची रोल नंबर www.cgpolice.gov.in  की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसी साइट से 5 जुलाई को फिजिकल पेपर के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।

चयन होने वाले अभ्यर्थियों के नियुक्ति माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में दायर एसएलपी (सी) क्रमांक 19668/2022 के अंतिम आदेश और निर्णय के अध्यधीन होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें