फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़:  सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ चार नक्सलियों को मार गिराया, ऑपरेशन जारी

Tue, 26 Mar 2019 08:35 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मंगलवार को हुई एक मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आज यहां भाषा को बताया कि सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत करकनगुड़ा गांव के करीब जंगल में सुबह लगभग छह बजे हुई मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के दल को गश्त पर भेजा गया था। दल जब करकनगुड़ा गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने हमला कर दिया। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। 

अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी होने के बाद नक्सली वहां से भाग गए। बाद में जब घटनास्थल की तलाशी ली गई तब वहां से काली वर्दी में चार नक्सलियों के शव, एक इन्सास रायफल, दो 303 रायफल और अन्य सामान बरामद किया गया। 
विज्ञापन

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है। सुरक्षा बलों की वापसी के बाद ही इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। 

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल और 23 अप्रैल को मतदान होगा। नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा सीट के लिए पहले चरण में वोट डाले जाएंगे। माओवाद प्रभावित इस क्षेत्र में शांतिपूर्वक मतदान के लिए सुरक्षा बल लगातार अभियान पर हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें