फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी पति का पत्नी ने चार्जर से घोंटा गला, चरित्र पर करता था शक

Sun, 24 Mar 2019 10:47 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में होली की रात को एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी है। यह घटना सुरेगांव थाना क्षेत्र के गांव अहिबरन नवागांव की है। जानकारी के अनुसार 45 साल का मृतक टेशूराम और उसकी 42 साल की पत्नी राधाबाई पटेल के बीच पिछले पांच सालों से रोजाना झगड़ा होता रहता था। 

विज्ञापन


टेशूराम अपनी पत्नी के चरित्र पर शक किया करता था। गुरुवार को होली के दिन वह नशे की हालत में घर पहुंचा। इस वजह से पत्नी और बेटे गोपाल के साथ उसकी बहस हो गई। गुस्से में उसने अपने बेटे पर केरोसिन फेंक दिया और उसे जलाने की कोशिश करने लगा। उसे माचिस नहीं मिली जिसकी वजह से बेटे की जान बच गई।

इसके बाद टेशूराम के हाथ मोबाइल का चार्जर लगा। उसने चार्जर की तार से ही बेटे का गला घोंटने की कोशिश की। बीच बचाव में आई पत्नी ने उससे तार छीनी और उससे उसका गला घोंट दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सुबह चार बजे से पत्नी राधाबाई गांव में घूम-घूमकर लोगों को बता रही थी कि मैंने उस राक्षस का खात्मा कर दिया है। अब मुझे सुकून मिल जाएगा।
विज्ञापन


जब इस घटना की जानकारी सरपंच राजू पारख को लगी तो उन्होंने थाने में इसकी शिकायत की। घटना की जांच के लिए एसडीओपी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें