सुकमा में लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत जवानों ने नक्सलियों के मंसूबे को नाकाम किया। जानकारी के अनुसार थाना चिंतलनार क्षेत्र अंतर्गत नक्सल विरोधी अभियान के दौरान दो नक्सलियों को एक पाइप बम और एक भरमार बंदूक के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों गिरफ्तार नक्सली थाना चिंतननार क्षेत्र के है निवासी हैं। नक्सलियों को गिरफ्तार करने में जिला बल, डीआरजी एवं 206 वाहिनी कोबरा की रही है।
जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर थाना चिंतलनार से जिला बल, डीआरजी एवं 206 कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन हेतु ग्राम गड़गड़मेटा, मुकरम व आसपास जंगल क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम मुकरम छोटा नाला के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा हाथ में जूट के बोरी तथा हाथ में कपड़ा से लिपड़ा हुआ लेकर सुरक्षाबलों की पार्टी को देखकर लुकते/छिपते हुए भागने लगे, जिन्हें सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।
1. माड़वी भीमा पिता स्व0 माड़वी नंदा उम्र 50 वर्ष साकिन करकनगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा (छ0ग0)।
2. कवासी बंडी पिता जोगा उम्र 45 वर्ष साकिन करकनगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा (छ0ग0)।
माड़वी भीमा के कब्जे में रखे जूट के बोरी की तलाशी लेने पर एक पाइप बम वजनी लगभग 10 किग्रा. तथा कवासी बंडी के कब्जे में रखे साड़ी में लिपटा हुआ, एक नग भरमार बंदूक बरामद किया गया। आरोपियों से बरामद पाइप बम, भरमार बंदूक के रखे जाने के संबंध में गहन पूछताछ करने पर नक्सल संगठन में मिलिशिया सदस्य का काम करना तथा मौका देखकर पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से रखना बताया।