रेलवे प्रशासन की ओर से छत्तीसगढ़ से चलने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल किया है। रेलवे स्टेशनों पर विकास काम के लिए इंटरलोकिंग का काम किया जाएगा। इसके प्रभाव से रायपुर से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
दूसरी ओर पूर्व मध्य रेलवे के आसनसोल रेल मंडल के अंतर्गत सीतारामपुर-झाझा सेक्शन के मधुपुर-मथुरापुर स्टेशनों के बीच गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। इसके प्रभाव से 12 और 19 अप्रैल को वास्को-द-गामा से चलने वाली 17321 वास्को-द-गामा-जसीडीह जंक्शन एक्सप्रेस मधुपुर स्टेशन में ही खत्म होगी। यह गाड़ी मधुपुर और जसीडीह के बीच रद्द रहेगी।
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत राऊरकेला–झारसुगुढ़ा रेलवे स्टेशनों के बीच लेवल क्रॉसिंग में गर्डर लॉन्चिंग का काम किया जाएगा। इससे 20 अप्रैल को टाटानगर से चलने वाली 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। साथ ही 16 अप्रैल को मुंबई से चलने वाली 12859 मुंबई-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस मुंबई से तीन घंटे देरी से रवाना होगी। वहीं 15 अप्रैल को भुवनेश्वर से चलने वाली 112880 भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जलगांव-उधना जंक्शन-वसई रोड-ढिलवां होकर चलेगी।