रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। यात्रियों के बेहतर यात्रा के लिए दो अतिरिक्त कोच की सुविधा दी गई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली इन्दौर–पुरी-इन्दौर हमसफर एक्सप्रेस में सुविधा दी गई है। इसमें एक अतिरिक्त एसी3 कोच और एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है।
रेलवे प्रशासन की ओर से अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 20917/20918 इन्दौर–पुरी-इन्दौर हमसफर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी3 कोच और एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। यह सुविधा गाड़ी संख्या 20917 इन्दौर–पुरी एक्सप्रेस में दो अप्रैल को और गाड़ी संख्या 20918 पुरी-इन्दौर एक्सप्रेस में चार अप्रैल को उपलब्ध रहेगी। इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे।