फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ का कहर: बारिश से नदी-नाले उफान पर, ग्रामीणों के साथ मेडिकल टीम भी फंसी; रेस्क्यू कर निकाला गया बाहर

Wed, 04 Sep 2024 10:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर व आसपास के क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते नदी-नाले फिर से उफान पर हैं। चिन्नाकोड़ेपाल नदी के उफान पर होने से हेल्थ कैंप के लिए कांदुलनार गई मेडिकल टीम व ग्रामीण फंस रहे। 
विज्ञापन
बाढ़ में फंसे लोगों का किया गया रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर व आसपास के क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते नदी-नाले फिर से उफान पर आ गये हैं। चिन्नाकोड़ेपाल नदी के उफान पर होने से हेल्थ कैंप के लिए कांदुलनार गई मेडिकल टीम व ग्रामीण फंस रहे। एलडीआरएफ की टीम ने देर शाम सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार को बीजापुर से स्वास्थ्य विभाग की ओर बीजापुर ब्लॉक के अंदरूनी गांव कांदुलनार में ग्रामीणों के लिए हेल्थ कैंप का आयोजन किया था। 15 सदस्ययी मेडिकल टीम ग्रामीण का स्वस्थ्य परीक्षण व दवाइयां वितरण का काम कर रही थी। इसी बीच झमाझम बारिश शुरू हो गई। क्षेत्र में हुई अनवरत बारिश से नदी नाले एक बार फिर से उफान पर आ गये हैं। 

वहीं, चिन्नाकोड़ेपाल नदी के भी उफान पर आ जाने से मेडिकल टीम व ग्रामीण नदी के उस पार फंसे रहे। इसकी जानकारी शाम को ब्लाक मेडिकल ऑफिसर विकास गवेल ने एसडीआरएफ के प्रभारी अधिकारी निर्मल साहू को दी। इसके बाद तत्काल उन्होंने अपनी टीम को रेस्क्यू के लिए चिन्नाकोडेपाल की ओर रवाना किया। एसडीआरएफ की टीम ने यहां से देर शाम से रात आठ बजे तक सभी 15 सदस्ययी मेडिकल टीम का रेक्सयू कर लिया। वहीं, मोदकपाल बाजार से वापस गांव जा रहे 73 महिला, पुरुष  और एक गर्भवती महिला को सुरक्षित तरीके से नदी पार कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें