फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: ममता चंद्राकर को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, लोक संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए मिलेगा

Sat, 26 Nov 2022 12:59 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव

सार

लोक गायिका ममता चंद्राकर का चयन लोक कला श्रेणी साल 2019 के लिए किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक विशेष समारोह में देश के अन्य कलाकारों के साथ राज्य की इन विभूतियों को सम्मानित करेंगी। लोक गायिका ममता चंद्राकर सहित राज्य की अन्य विभूतियों को भी सम्मान के लिए चयनित किया गया है। 
 
विज्ञापन
लोक गायिका ममता चंद्राकर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की कुलपति और पद्मश्री ममता चंद्राकर को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उनको यह पुरस्कार लोक संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिलेगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ के राज्यगीत अरपा पैरी के धार को भी स्वर प्रदार किया है। सम्मान के रूप में ममता चंद्राकर को एक लाख रुपय और ताम्रपत्र प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन


राष्ट्रीय संगीत नृत्य और नाटक अकादमी नई दिल्ली की सामान्य परिषद ने पुरस्कार की घोषणा की है। संगीत नाटक अकादमी ने देशभर से मिली प्रविष्टियों में से अलग-अलग श्रेणियों में 128 श्रेष्ठ कलाकारों और संगीत साधकों को पुरस्कारों के लिए चुना है। यह पुरस्कार साल 2019, 2020 और 2021 के लिए दिए जाएंगे। अलग-अलग राज्यों के 10 प्रख्यात कलाकारों की सूची में रखा गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें