फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा में हंगामा: प्रेसवार्ता में रो पड़ीं कांग्रेस की महिला सांसद, बोलीं- घटना निंदनीय थी

Wed, 18 Aug 2021 03:38 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

राज्यसभा में पिछले दिनों हुए हंगामे पर कांग्रेस की ओर से छत्तीसगढ़ में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इसमें महिला सांसद आपबीती बताते हुए रो पड़ीं। 
विज्ञापन
Rajya Sabha - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले सप्ताह मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में हुए हंगामे की आग ठंडी होती नजर नहीं आ रही है। अब रायपुर में कांग्रेस की प्रेसवार्ता में आपबीती सुनाते हुए सांसद छाया वर्मा और फूलोदेवी नेताम रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि जिस देश में नारियों को पूजा जाता है, उस देश में इस तरह की घटना बड़ी निंदनीय है। 

विज्ञापन



कांग्रेस की ओर से राजीव भवन में इस प्रेसवार्ता का आयाजेन किया गया था। इसमें महिला सांसदों ने अपने साथ हुई धक्का-मुक्की की पूरी सच्चाई बताई। इस दौरान पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, छाया वर्मा, संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी व कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद मौजूद रहे। 

फूलोदेवी हो गईं थीं चोटिल 
राज्यसभा में मानसून सत्र के दौरान जमकर हंगामा हुआ था। इस दौरान सांसदों व मार्शलों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इसी में फूलोदेवी को धक्का लग गया और वह गिर गईं, जिससे उनके हाथ में चोट आई थी। इस घटना के बाद विपक्ष ने आरोप लगाया था कि मार्शलों ने उनके साथ मारपीट की, जिसके बाद इस मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें