फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट नहीं, बाइक पर ट्रिपल सवारी: कबीरधाम में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत, एक घायल

Thu, 06 Apr 2023 04:22 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम

सार

रात करीब नौ बजे बाइक सवार अभी पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर पहुंचे थे कि सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गए। हादसे में कमलेश और संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर दोनों के शवों को परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में बुधवार देर रात हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा तेज रफ्तार बाइक के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने के चलते हुआ है। खास बात यह है कि बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था और तीन लोग उस पर बैठे थे। दोनों युवक बेमेतरा के रहने वाले थे। फिलहाल पुलिस ने उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दशरंगपुर चौकी क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा निवासी कमलेश टंडन और संतोष सोनकर अपने एक अन्य दोस्त के साथ बाइक पर कबीरधाम आ रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था। रात करीब नौ बजे बाइक सवार अभी पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर पहुंचे थे कि सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गए। हादसे में कमलेश और संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर दोनों के शवों को परिजनों को सौंप दिया है। वहीं घायल का उपचार जारी है। 

जिले में तीन वर्ष में हुए सड़क हादसे  
 
वर्ष  प्रकरण मृतक घायल
2020  285  96 309
2021  309 111  366
2022 332 129 496
विज्ञापन

                                
इस वर्ष 2023 में हुए हादसे
माह प्रकरण मृतक घायल
जनवरी  28  15 19
फरवरी  22 10   32
30 मार्च 31 14 44
कुल 81 39 95
विज्ञापन

नोट – आंकड़े एसपी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें