पटवारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रदेशभर के पटवारी आज अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर के राजस्व पटवारी संघ हड़ताल कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में आज राजस्व से संबंधित कार्य नहीं हो पाएगा। क्योंकि पटवारियों का 8 सूत्री मांगों को लेकर आज नया रायपुर धोता में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
बताया जाता है कि प्रदेशभर में तहसील स्तर और अनुविभागीय स्तर पर सभी पटवारी प्रदर्शन करेंगे। 4 हजार से ज्यादा पटवारी हड़ताल पर हैं जिस पर किसानों की कार्यों में दिक्कत होगा। प्रदेश भर में नामांतरण, त्रुटि सुधार, रिकार्ड दुरुस्तीकरण, नक्शा बटांकन और फाैती जैसे कामों पर किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। राजस्व पटवारी संघ के प्रमुख मांग वेतन में बढ़ोतरी, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति, संसाधन भत्ता, स्टेशनरी भत्ता आदि मांगे शामिल हैं।