फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: भीतररास गांव में मिला दुर्लभ प्रजाति का पेंगोलिन, वन विभाग ने बताया काफी शर्मिला जानवर

Thu, 07 Sep 2023 04:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

वन विभाग के कर्मचारियों ने पेंगोलिन को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग का कहना है कि पेंगोलिन काफी शर्मिला जानवर होता है।
विज्ञापन
दुर्लभ प्रजाति का पेंगोलिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले के भीतररास गांव में एक दुर्लभ प्रजाति का पेंगोलिन मिला है। सुचना मिलने पर बिरगुडी वन परिक्षेत्र के रेंजर मौके पर पहुंचे। वहीं, वन अमला ने रेस्क्यू कर काफी मशक्कत के बाद पेंगोलिन को पकडा। इसके बाद उसे जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड दिया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नगरी क्षेत्र के ग्राम भीतररास के एक घर में पेंगोलिन मिलने से पूरे गांव में हडकंप मच गया था। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। वहीं, वन विभाग के कर्मचारियों ने पेंगोलिन को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग का कहना है कि पेंगोलिन काफी शर्मिला जानवर होता है। बताया कि इस जानवर से इंसान को कोई खतरा नहीं रहता। वन अमला का कहना है कि पेंगोलिन की संरक्षण के लिए वन विभाग सभी तरह के प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें