जगदलपुर यातायात पुलिस ने 34वें राष्ट्रीय यातायात सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया। इसमें रंगोली, चित्रकला, भाषण, कविता और निबंध शामिल था। इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों के लगभग 150 बच्चों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
विजेताओं को यातायात सड़क सुरक्षा माह के समापन पर पुरस्कृत किया जाएगा। इन प्रतियोगिता का उद्देश्य लोगो को रंगोली, चित्रकला, भाषण कविता इत्यादि के माध्यम से यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। नुक्कड़ नाटक एवं यातायात जागरूकता के विषय पर आधारित क्विज का भी आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान स्कूल के प्रतिभागी बच्चों के अतिरिक्त निर्णायक के लिए उप पुलिस अधीक्षक गीतिका साहू, उप पुलिस अधीक्षक अपूर्वा सिंह क्षत्रिय, यातायात प्रभारी अभिजीत भदौरिया, थाना प्रभारी बोधघाट कविता धुर्वे, महिला सेल प्रभारी निरीक्षक राजकुमारी कामडे, एएसआई परिमल दास, शशांक शेंडे, पूर्णिमा सरोज, अब्लेस कुमार, कविता बघेल और यातायात विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।