फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur Ramanujganj : मूसलाधार बारिश से रामानुजगंज वाड्रफनगर स्टेट हाईवे बाधित, पुल के ऊपर से बह रहा पानी

Sat, 03 Aug 2024 12:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण रामानुजगंज वाड्रफनगर मुख्य मार्ग में सिंदूर नदी पुल के ऊपर से पानी जाने के कारण आगमन बाधित हो गया है।
विज्ञापन
पुल के ऊपर से जा रहा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण रामानुजगंज वाड्रफनगर मुख्य मार्ग में सिंदूर नदी पुल के ऊपर से पानी जाने के कारण आगमन बाधित हो गया है। दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई है सभी पानी कम होने का इंतजार कर रहे हैं। जिस प्रकार से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है फिलहाल जल स्तर कम होने का आसार नहीं नजर आ रहा है ऐसे में लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है क्षेत्र के सभी नदी नाले उफान पर हैं कन्हर नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं रामानुजगंज वाड्रफनगर मुख्य मार्ग पर सिंदूर नदी पुल के ऊपर से पानी जाने के कारण दोनों ओर आगमन बाधित हो गया है। लगातार बारिश के कारण जल स्तर बढ़ ही रहा है फिलहाल तत्काल जलस्तर कम होने की स्थिति नहीं दिख रही है ऐसे में दोनों और खड़े लोग चिंतित हैं एवं पानी होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


भवरमाल मार्ग भी हुआ बाधित
मूसलाधार बारिश के कारण ग्राम भवरमाल रोड भी बाधित हो गया था स्कूल के ऊपर से पानी जाने का आवगमन दोनों ओर बहुत देर तक बाधित रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें