फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भूपेश से भरोसा खत्म' : रमन सिंह बोले- भाजपा किसी चेहरे पर नहीं लड़ेगी चुनाव, महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

Sun, 24 Sep 2023 05:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)

सार

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा की 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद महिलाओं की सहभागिता लोकसभा और विधानसभा में बढ़ेगी और चुनाव में निश्चित ही महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में रमन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अपने एकदिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव के दौरे पर हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए उसके बाद उन्होंने ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा और कहा कि भूपेश पर भरोसा खत्म हो गया है इसलिए केंद्रीय नेतृत्व कांग्रेस यहां पहुंच रहा है। वहीं विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि पार्टी सामूहिक नेतृत्व पर चुनाव लड़ेगी किसी चेहरे पर चुनाव नहीं। 

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व कांग्रेस का भरोसा भूपेश पर से अब खत्म हो गया है। भूपेश से भरोसा खत्म हो गया है इसलिए केंद्रीय नेतृत्व यहां बार-बार आ रहा है। वहीं विधानसभा चुनाव को लेकर यह कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2003, 2008 और 13 के चुनाव में भी चेहरे को लेकर चुनाव नहीं लड़ा। रमन सिंह ने कहा कि हम लोग सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ते हैं और कांग्रेस भी इस बार सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। 

 

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा की 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद महिलाओं की सहभागिता लोकसभा और विधानसभा में बढ़ेगी और चुनाव में निश्चित ही महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा यह अपने आप में एक ऐतिहासिक कदम है महिलाओं को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें