फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: सीएम के राजनीतिक सलाहकार के घर ED का छापा, नाराज यूथ कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Wed, 23 Aug 2023 04:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर कर प्रदर्शन किया और ईडी की कार्रवाई का विरोध जताया। यूथ कांग्रेस नेता आकाश शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। 
विज्ञापन
विनोद वर्मा के घर के बाहर प्रदर्शन करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। ईडी की छापामार कार्रवाई से नाराज यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबााजी की।

विज्ञापन

कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर कर प्रदर्शन किया और ईडी की कार्रवाई का विरोध जताया। यूथ कांग्रेस नेता आकाश शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। 

 

मामले में सीएम भूपेश ने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री और अमित शाह जी मेरे जन्मदिन के दिन मेरे राजनीतिक सलाहकार और मेरे ओएसडी सहित करीबियों के घर ईडी भेजकर मुझे तोहफा दिया है उसके लिए बहुत आभार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें