फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में ED का छापा: CM भूपेश के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, दो OSD आशीष और मनीष बंछोर के घर दबिश

Wed, 23 Aug 2023 01:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

सीएम भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा और सीएम के ओएसडी आशीष वर्मा के घर में रेड मारी है। इस कार्रवाई को लेकर सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को ट्वीट कर तंज कसा है।
विज्ञापन
विनोद वर्मा, सीएम भूपेश के राजनीतिक सलाहकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईडी ने छत्तीसगढ़ में फिर छापा मारा है। इस बार मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के देवेंद्र नगर स्थित निवास में दबिश दी है। इसके साथ ही ओएसडी आशीष वर्मा और मनीष बंछोर के भिलाई-3 निवास पर भी कार्रवाई जारी है। वहीं कारोबारी विजय भाटिया के घर पर भी जांच पड़ताल चल रही है। मकान के अंदर और बाहर सीआरपीएफ के जवानों को तैनात की गई है। 

विज्ञापन

मामले में सीएम भूपेश ने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री और अमित शाह जी मेरे जन्मदिन के दिन आज मेरे राजनीतिक सलाहकार और मेरे ओएसडी सहित करीबियों के घर ईडी भेजकर मुझे तोहफा दिया है उसके लिए बहुत आभार।
 

 


दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने भी ट्वीट कर निशाना साधा है। खेड़ा ने लिखा कि 'छत्तीसगढ़ में हार से घबराई भाजपा रेड्स करवा रही है। पिछले कुछ दिनों से कई सर्वेज में भाजपा की भारी हार दिखाई जा रही है। इसलिए छापे पड़वाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

कौन हैं विनोद वर्मा, मनीष बंछोर और आशीष वर्मा 

विनोद वर्मा सीएम भूपेश बघेल के करीबी माने जाते हैं। वर्तमान में वो उनके राजनीतिक सलाहकार हैं। विनोद वर्मा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दे रहे हैं। वो रायपुर, दिल्ली और बीबीसी लंदन में पत्रकारिता कर चुके हैं। मनीष बंछोर भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी हैं और सीएम के ओएसडी हैं। भिलाई तीन में पुरानी भिलाई थाने के पीछे उनका घर है। साथ ही आशीष वर्मा का घर भिलाई के ही पदुम नगर में मुख्यमंत्री निवास के पास ही है। वो भी सीएम के ओएसडी हैं। इसके साथ ही विजय भाटिया का घर भिलाई नेहरू नगर ईस्ट में है। विजय फर्नीचर व्यवसायी हैं। वो सत्ता पक्ष के करीबी माने जाते हैं। भिलाई में दो दिन पूर्व ही सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों के घर छापा पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें