फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Result: छत्तीसगढ़ विधानसभा में दिखेगी नारी शक्ति, इस बार 19 महिला विधायक; पिछली बार से छह ज्यादा

Mon, 04 Dec 2023 07:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को आ चुके हैं। राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में 19 महिलाएं चुनकर सदन पहुंची हैं। विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस ने 15 और 18 महिलाओं को अपना उम्मीदवार बनाया था।
विज्ञापन
आधी आबादी की कितनी हिस्सेदारी? - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को आ चुके हैं। राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में 19 महिलाएं चुनकर सदन पहुंची हैं। विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस ने 15 और 18 महिलाओं को अपना उम्मीदवार बनाया था। इनमें से 54 सीटें जीतकर सत्ता हासिल करने वाली बीजेपी से आठ और 35 सीटें जीतकर सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस से 11 महिला उम्मीदवारों को जीत मिली है।

विज्ञापन


रविवार तीन दिसंबर को हुई मतगणना के अनुसार बीजेपी की महिला उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने भरतपुर सोनहत सीट से, लक्ष्मी राजवाड़े ने भटगांव सीट से, शकुंतला सिंह पोर्ते ने प्रतापपुर सीट से, उद्देश्वरी पैकरा ने सामरी सीट से, रायमुनी भगत ने जशपुर सीट से, सांसद गोमती साय ने पत्थलगांव सीट से, भावना बोहरा ने पंडरिया सीट से और पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने कोंडागांव सीट से जीत हासिल की है। 

कांग्रेस से इन महिलाओं ने हासिल की विजय 
कांग्रेस की महिला उम्मीदवारों में विद्यावती सिदार ने लैलुंगा सीट से, उत्तरी जांगड़े ने सारंगढ़ सीट से, शेषराज हरबंश ने पामगढ़ सीट से, चतुरी नंद ने सरायपाली सीट से, कविता प्राण लहरे ने बिलाईगढ़ सीट से, अंबिका मरकाम ने सिहावा से, संगीता सिन्हा ने संजारी बालोद से, मंत्री अनिला भेड़िया ने डौंडी लोहारा से, यशोदा निलांबर वर्मा ने खैरागढ़ से, हर्षिता स्वामी बघेल ने डोंगरगढ़ से और सावित्री मनोज मंडावी ने भानुप्रतापपुर से जीत हासिल की है। इनमें से उत्तरी जांगड़े, संगीता सिन्हा और सावित्री मंडावी मौजूदा विधायक हैं। 
विज्ञापन


राज्य की कुल 90 सीटों में से 50 सीटें ऐसी हैं जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है। राज्य में चुनाव लड़ने वाले अन्य राजनीतिक दलों में से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने 11 महिलाओं को, बहुजन समाज पार्टी ने सात महिलाओं को ओर आम आदमी पार्टी ने पांच महिलाओं को टिकट दिया था। 

2018 के विधानसभा चुनावों में 13 महिला विधायक चुनी गईं थी जिनमें 10 कांग्रेस से और एक-एक भाजपा, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से थीं। बाद में उपचुनावों (दंतेवाड़ा, भानुप्रतापपुर और खैरागढ़ में) में कांग्रेस की तीन और महिला उम्मीदवार चुनी गईं, जिससे सदन में महिला सदस्यों की संख्या 16 हो गई थी।

कांग्रेस ने इस बार छह निवर्तमान महिला विधायकों का टिकट काट दिया था। जबकि उसके मौजूदा विधायक अंबिका सिंह देव (बैकुंठपुर) और रश्मी आशीष सिंह (तखतपुर) को हार का सामना करना पड़ा, जिन्हें दोबारा टिकट दिया गया था। वहीं जेसीसी (जे) की मौजूदा विधायक रेनू जोगी (कोटा) और बसपा की निवर्तमान विधायक इंदु बंजारे (पामगढ़) भी इस बार अपनी सीट नहीं बचा पाई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें