फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: गिट्टी से भरा ट्रक घर में जा घुसा, नाबालिग को आई चोट, नशे में धुत्त था चालक

Wed, 14 Jun 2023 12:53 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

घटना रायपुर के तेलीबांधा थाने क्षेत्र की है। जहां गिट्टी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे घर में जा घुसा। बताया जा रहा है कि ड्राइवर शराब के नशे में धुत्त होकर वाहन चला रहा था।
विज्ञापन
घर में घुसा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में बीती रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुस गया। इस दुर्घटना से घर में मौजूद लोग बच गए। वहीं एक नाबालिग के पैर में चोट आई है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां खड़ी गाडियां और कुछ ठेले भी ट्रक के चपेट में आ गए। मौके से ड्राइवर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ट्रक को जब्त कर ड्राइवर की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, घटना रायपुर के तेलीबांधा थाने क्षेत्र की है। जहां गिट्टी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे घर में जा घुसा। बताया जा रहा है कि ड्राइवर शराब के नशे में धुत्त होकर वाहन चला रहा था। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर ठेले और गाड़ी को चपेट में लेते हुए घर में घुस गया। इससे ठेले और गाडियां को भी काफी नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें