फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में 26 जून तक स्कूल बंद: गर्मी और लू चलते CM भूपेश बघेल ने जारी किए निर्देश; कल तक थीं छुट्टियां

Wed, 14 Jun 2023 12:45 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद प्रदेश में 16 जून से फिर स्कूलों को खुलना था। प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों के हित में स्कूल खुलने की तारीख को आगे बढ़ाया गया है। 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब 26 जून तक छुट्टियां। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 26 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। बढ़ती तेज गर्मी और लू के चलते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश जारी किए हैं। पहले स्कूल 15 जून तक के लिए स्कूलों में छुट्टियां की गई थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लू से बच्चों की सुरक्षा जरूरी है।

विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद प्रदेश में 16 जून से फिर स्कूलों को खुलना था। प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों के हित में स्कूल खुलने की तारीख को आगे बढ़ाया गया है। इस वक्त राज्य के कई जिलों में गर्म हवाएं चल रही हैं। कई जगहों पर लू के हालात हैं। इसे देखते हुए राज्य शासन ने आंशिक संशोधन करते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश को बढ़ाया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें