छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेशभर में मौसम सुहाना हो गया है। आज रविवार को हल्की बदल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना भी जताई है।
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेशभर में मौसम सुहाना हो गया है। आज शनिवार को हल्की बदल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना भी जताई है।
विज्ञापन
वहीं मौसम विभाग ने रायगढ़ और महासमुंद जिले के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। विभाग के मुताबिक दोनों जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
मौसम एक्सपर्ट ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। खासतौर पर किसानों, खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों और यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है। विभाग के अनुसार, आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए पेड़ों और खुले मैदानों से दूर रहने की अपील भी की गई है।
विज्ञापन
प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि अगले पांच दिनों तक कई इलाकों में बादल छाए रहने और मेघगर्जन की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि 11 मई के बाद गरज-चमक की गतिविधियों में कमी आ सकती है।
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। रायपुर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री, सुकमा में 38.8, बिलासपुर में 37.4 और जगदलपुर में 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।