फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: रायपुर नगर निगम को मिला नया कमिश्नर, आईएएस संबित मिश्रा संभालेंगे कमान

Fri, 08 May 2026 06:22 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर नगर निगम में नए आयुक्त की नियुक्ति कर दी गई है। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी संबित मिश्रा को नगर निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे सोमवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
रायपुर नगर निगम का कमान संभालेंगे आईएएस संबित मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर नगर निगम में नए आयुक्त की नियुक्ति कर दी गई है। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी संबित मिश्रा को नगर निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे सोमवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। संबित मिश्रा मूल रूप से ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के निवासी हैं। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में देशभर में 51वीं रैंक हासिल कर प्रशासनिक सेवा में जगह बनाई थी।
विज्ञापन


प्रशासनिक सेवा के दौरान वे कई अहम पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इससे पहले वे रायगढ़ नगर निगम आयुक्त, जशपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और कोरबा जिला पंचायत CEO के रूप में कार्य कर चुके हैं। विभिन्न जिलों में सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग को लेकर उनकी कार्यशैली को सराहा गया है।

बीजापुर कलेक्टर के तौर पर उनका कार्यकाल विशेष रूप से चर्चा में रहा। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद करना और मौके पर समस्याओं का समाधान निकालना उनकी पहचान बन गया था। कई बार वे दूर-दराज के गांवों तक पैदल पहुंचे, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें