मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली हिंसा में दो जवानों की शहादत पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने नक्सली हमले की घटना की कड़ी निंदा की है। बघेल ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि पुलिस जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।
बीजेपी नेता एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने नक्सली हमले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोला है। राजेश मूणत ने हमला करते हुए लिखा कि नक्सलियों का उत्पात जारी है। राजनांदगांव के बाद बीजापुर, भैरमगढ़ में भी एक प्रधान आरक्षक की हत्या की सूचना से मन द्रवित है। ईश्वर जवान की आत्मा को शांति दे। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि अब तो मान लीजिए, आपने नक्सलियों का हौसला बढ़ाया है।